Search

बाज़ारे हुस्न में दिल का ये कारोबार अच्छा था


बाज़ारे हुस्न   में दिल का ये    कारोबार अच्छा था

Pratyush Pathak "Shams"
一一一一一一一一一一

मेरा चेहरा तो बिकता था मगर किरदार अच्छा था

बाज़ारे हुस्न   में दिल का ये    कारोबार अच्छा था


वो दफ़्तर का मुलाज़िम बन गया अब घर नहीं आता

ये दौलत की   बुलन्दी से    तो वो बेकार    अच्छा था


जो मेरे साथ चलता था मगर अब गुम हैं अरसों से

ना जाने अब कहाँ   होगा मेरा एक यार अच्छा था


मैं तुझको पा जो लेता गर तो फिर खोने का डर रहता

तभी क़ुर्बत    नहीं माँगी          मगर दीदार अच्छा था


वफ़ा की चाह में लोगों को   होते ख़ाक देखा जब

समझ आया मुझे तब की तिरा इनकार अच्छा था


शराफत ओड़ ली उसने     फ़क़त   अब चोट खाता हैं

जो उसकी कैफ़ियत हैं अब वो तो अय्यार   अच्छा था


वो  मेरे साथ रहकर भी  मोहब्बत कर नहीं पाया

बुरी उसकी रिफ़ाक़त थी मगर इज़हार अच्छा था

©Pratyush Pathak "Shams"




ऑनलइन कवि सम्मेलन

ऑनलइन कवि सम्मेलन  


कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में बाहर निकलना मना  है और हमे अपने घरों पर रहने की आवस्यकता है। ऐसी विकट परिस्थिती  में भी हमे अपने हौसलों को बुलंद रखने की जरुरत है।  ऐसे ही सभी के हौसलों को बढ़ाये रखने के लिए और हमारे दर्सकों के मनोरंजन के लिए हमने कवि सम्मलेन का आयोजन किया। 

Tape Your Thoughts


31 अगस्त को टेप योर थॉट्स के तरफ से ऑनलाइन कवी सम्मलेन का आयोजन कराया गया था। इस कवी सम्मलेन में देश के कुछ बड़े कवियों के साथ साथ कुछ युवा कवियों को भी आमंत्रित किया गया था।  इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हमारे यूट्यूब चॅनेल पर किया गया था।  निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप वीडियो को देख सकते हैं। 


उपस्थित मेहमान 


इस कार्यक्रम में हमारे साथ आठ मेहमान जुड़े थे।  

  1. गिरिधर राय : देश के जानेमाने हास्य कवी जिनहोने कवी संगम जैसे बड़े पटल पर भी कविता पाठ किया है, श्री गिरिधर राय हमारे इस कवी सम्मलेन के अध्यक्ष थे।  Click to Listen
  2. त्रिलोकीनाथ पाण्डेय : Click to Listen
  3. रीमा पांडेय: Click to Listen
  4. रामपुकार सिंह : Click to Listen 
  5. कामायनी संजय: Click to Listen
  6. रासबिहारी गिरी: Click to Listen 
  7. अनन्या राय: Click to Listen
  8. अंकिता पाण्डेय: Click to Listen 
इस कार्यक्रम की मेजबानी श्रुति जी ने की. सभी मेहमानो की उपास्थि और इन सभी के साथ हमारी मेजबान की प्रभावशाली संचालन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। 

अगर आपको हमारा प्रयास अच्छा लगा तो कमेंट में हमे बताये। साथ ही आप चाहे तो निचे दिए गए लिंक के माध्यम से हमे मदद भी कर सकते हैं।